झारखंड में आईएएस अधिकारी गिरफ्तार
रांची, 2 सितम्बर (आईएएनएस)। झारखंड में एक कार्यालय सहायक की नियुक्ति का अदालती आदेश न मानने पर भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के एक अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस के मुताबिक झारखंड उच्च न्यायालय ने मंगलवार को साहेबगंज जिले के पुलिस अधीक्षक को जिले के उपायुक्त के. रवि कुमार को अदालत की अवमानना के आरोप में गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। कुमार को मंगलवार रात गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
झारखंड पुलिस के प्रवक्ता ए.एन. प्रधान ने बताया, "साहेबगंज पुलिस अधीक्षक ने आदेश को अमल में लाए जाने की सूचना अदालत को दे दी है। उपायुक्त को गिरफ्तार किया गया है और उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।"
गौरतलब है कि जून, 2007 में उच्च न्यायालय ने कुमार को तीन महीने के भीतर एक कार्यालय सहायक नियुक्त करने का आदेश दिया था लेकिन इस आदेश के दो वर्ष बाद तक कुमार ने इस पर अमल नहीं किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications