नक्सलियों ने 6 कर्मचारियों को अगवा किया
जमुई के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) अशोक कुमार ने बुधवार को बताया कि मंगलवार देर रात करीब 50 से 60 की संख्या में सशस्त्र नक्सलियों ने चकाई-देवघर पथ निर्माण कार्य में लगी एसपीएमएल कंपनी के कार्यालय पर धावा बोल दिया। इस दौरान नक्सलियों वहां खड़े छह वाहनों में आग लगा दी। उक्त कंपनी कोलकता की है।
उन्होंने बताया कि इसकी सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस को आते देख नक्सली गोलीबारी करते हुए फरार हो गए। पुलिस की ओर से भी 30 से 40 राउंड गोलियां चलाईं गईं।
अधिकारी ने बताया कि नक्सली जाते वक्त कंपनी के छह कर्मचारियों को भी अपने साथ ले गए। कर्मचारियों को मुक्त कराने के लिए पुलिस छापामारी कर रही है तथा जमुई जिले की सीमा सील कर दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications