निष्पादन निगरानी इकाई पर प्रधानमंत्री को दी गई जानकारी
जुलाई महीने में स्थापित की गई डीएमयू संबंधित मंत्रालयों द्वारा निर्धारित परिणामों की निगरानी के जरिए चुनिंदा कार्यक्रमों का प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित कराएगी।
पीएमओ से जारी एक बयान में कहा गया है, "90 मिनट तक चली बैठक में प्रधानमंत्री ने निष्पादन निगरानी इकाई की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी हासिल की। संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के पहले कार्यकाल में पीएमओ राष्ट्रीय न्यूनतम साझा कार्यक्रम में निहित 101 मामलों की निगरानी करता था। अब इस संख्या को घटाकर 18 कर दी गई है।"
विज्ञप्ति में कहा गया है, "प्रधानमंत्री को पहली रिपोर्ट अक्टूबर के प्रारंभ में सौंपी जाएगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications