शेयर बाजारों में मिला-जुला रुख
मुंबई, 2 सितम्बर (आईएएनएस)। देश के प्रमुख शेयर बाजार बुधवार को गिरावट के साथ खुले लेकिन कुछ देर बाद उनमें तेजी देखी गई।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' गिरावट के साथ 15,482.05 पर खुला। सुबह करीब 10.31 बजे यह बढ़त के रुख के साथ 15,566.34 पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स मंगलवार को 15,551.19 पर बंद हुआ था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' भी गिरावट के साथ 4624.00 पर खुला और करीब इसी समय यह भी बढ़त के रुख के साथ 4627.90 अंकों पर कारोबार कर रहा था। मंगलवार को निफ्टी 4625.35 पर बंद हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications