स्वाइन फ्लू से सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत

बेंगलुरू, 2 सितम्बर (आईएएनएस)। बेंगलुरू में स्वाइन फ्लू से एक 31 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत हो गई है। इसके साथ ही कनार्टक में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 28 हो गई।

एक अधिकारी ने बताया कि तलिनाडु निवासी यह सॉफ्टवयर इंजीनियर अमेरिका की एक प्रतिष्ठित आईटी कंपनी में कार्यरत था। उसे 28 अगस्त को लेकसाइड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार रात उसकी मौत हो गई।

अस्पताल के निदेशक एच. परमेश ने आईएएनएस को बताया, "न्यूमोनिया के लक्षण दिखने के बाद उसके भर्ती कराया गया था। मौत से तीन पहले ही उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था।"

उधर, यहां एक भारतीय आईटी कंपनी के एक अधिकारी ने कहा, "हम अपने परिसर को स्वाइन फ्लू से मुक्त रखने के लिए हर जरूरी कदम उठा रहे हैं। फिलहाल घबराने की कोई जरूरत नहीं है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+