झारखंड पुलिस ने बंधक अधिकारी को मुक्त कराया
रांची, 2 सितम्बर (आईएएनएस)। झारखंड में नक्सलियों द्वारा सोमवार को बंधक बना लिए गए एक सरकारी अधिकारी को मुक्त करा लिया गया है।
पुलिस के मुताबिक पलामू जिले के पाकी प्रखंड के क्षेत्रीय अधिकारी आलोक कुमार को नक्सलियों ने बंधक बना लिया था। कुमार को मंगलवार रात 11.45 बजे इसी जिले के मनातू प्रखंड से मुक्त करा लिया गया।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "पुलिस ने कुमार को मुक्त कराने के लिए एक अभियान चलाया था जो सफल रहा।"
गौरतलब है कि नक्सली संगठन झारखंड लिबरेशन टाइगर (जेएलटी) के लगभग 20 उग्रवादियों ने सोमवार को कुमार को केकड़गढ़ गांव से उस समय बंधक बना लिया था जब वह वहां आगनवाणी कार्यकर्ताओं से मिलने गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications