मुख्यमंत्री की तलाश में एनआरएसए के विमान भी जुटे
राज्य के मुख्य सचिव पी. रमाकांत रेड्डी ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि ये विमान रात भर तलाशी अभियान चलाएंगे।
उन्होंने कहा, "ये विमान 1.25 किलोमीटर की ऊंचाई तक उड़ सकते हैं और 250 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र तक का सफर तय कर सकते हैं। खराब मौसम और रात के अंधेरे में भी ये विमान उड़ सकते हैं। हमें उम्मीद है कि इस विमान से हमें मुख्यमंत्री को कोई जानकारी मिल जाएगी।"
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की मदद से हम अमेरिकी रक्षा विभाग से भी सहायता लेने की कोशिश कर रहे हैं ताकि जहां मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर को अंतिम बार देखा गया था उस क्षेत्र का सेटेलाइट छायाचित्र प्राप्त किया जा सके।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications