स्वाइन फ्लू जागरूकता अभियान पर खर्च होंगे 60 करोड़ रुपये

इसके तहत स्वास्थ्य केंद्रों, सिनेमाघरों, विद्यालयों, टेलीविजन और रेडियो के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा।

इसके तहत तेजी से फैल रहे इस खतरनाक वायरस के बारे में लोगों तक जानकारी पहुंचाई जाएगी। हालांकि कुछ टेलीविजन और रेडियो पर अंग्रेजी और हिंदी में विज्ञापन दिए गए हैं लेकिन अब स्वास्थ्य मंत्रालय 12 क्षेत्रीय भाषाओं में भी इसे प्रसारित करने की योजना बना रहा है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि करीब 60 करोड़ रुपये इस अभियान के लिए रखा गया है।

अभी तक स्वाइन-फलू की वजह से 100 से ज्यादा लोगों की जानें जा चुकी हैं, वहीं पूरे देश में 4,000 से ज्यादा लोग इससे प्रभावित हुए हैं। स्वाइन फलू की वजह से देश में पहली मौत 3 अगस्त को हुई थी।

इस जागरूकता अभियान की योजना यूनिसेफ द्वारा लोगों तक एक सकारात्मक संदेश पहुंचाने के लिए बनाई गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि यह वायरस पूरे देश में तेजी से फैल रहा है। जागरूकता के माध्यम से ही इस बीमारी को फैलने से रोका जा सकता है। हमने विज्ञापनों के माध्यम से इस जागरूकता अभियान को चलाने की योजना बनाई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय का उद्देश्य इस अभियान के तहत केवल बच्चों और उनके माता-पिता तक पहुंचना ही नहीं है बल्कि अध्यापकों तक भी पहुंचना है।

इंडो-एशियन न्यू सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+