अफगान युद्ध को 42 फीसदी अमेरिकियों का समर्थन: सर्वेक्षण
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक सीएनएन द्वारा अमेरिका में किए गए एक राष्ट्रीय सर्वेक्षण में कहा गया है कि अफगानिस्तान में युद्ध को सिर्फ 42 फीसदी अमेरिकियों का समर्थन हासिल है।
इस सर्वेक्षण के अनुसार इस युद्ध का विरोध करने वाले अमेरिकियों की तादाद में 11 फीसदी का इजाफा हुआ है। अफगानिस्तान में युद्ध को लेकर अक्टूबर, 2001 में भारी संख्या में अमेरिकियों ने अपना समर्थन जताया था।
उधर, इस सर्वेक्षण में राष्ट्रपति बराक ओबामा के अब तक काम को 53 अमेरिकियों ने पसंद किया। बड़ी संख्या में लोगों ने ओबामा के काम को नापसंद भी किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications