माफी मांगने के बाद आईएएस अधिकारी रिहा (लीड-1)
न्यायाधीश डी.एन.पटेल ने साहेबगंज जिले के उपायुक्त के.रवि कुमार को चेतावनी देकर उनके खिलाफ अदालत की अवमानना का मामला खत्म कर दिया।
झारखंड उच्च न्यायालय के निर्देश पर कुमार को मंगलवार की रात गिरफ्तार किया गया था। उन्हें बुधवार को अदालत में पेश किया गया।
गौरतलब है कि जून, 2007 में उच्च न्यायालय ने कुमार को तीन महीने के भीतर एक कार्यालय सहायक की नियुक्ति करने का आदेश दिया था, लेकिन दो वर्ष बीत जाने के बाद भी कुमार ने आदेश पर अमल नहीं किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications