जेल अधीक्षक सहित चार जेल अधिकारियों के खिलाफ हत्या का मामला
एटा के पुलिस अधीक्षक आर.के चतुर्वेदी ने बुधवार को आईएएनएस को बताया कि जिले के नई बस्ती निवासी नरेंद्र कुमार गुप्ता (45) तस्करी के आरोप में जिला कारागार में निरुद्ध था। मंगलवार को अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई जिसके बाद उसे जिला कारागार एटा के चिकित्सक बांकेलाल द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय एटा ले जाया गया जहां पर उसकी मौत हो गई।
मृतक के परिजन इसे प्रताड़ता से हुई मौत बता रहे हैं। मृतक के बेटे भोला गुप्ता ने कहा कि जब वह सुबह अपने पिता से मिलने गए तो वह बिल्कुल ठीक थे। जेल में उन्हें प्रताड़ित किया गया।
चतुर्वेदी ने कहा कि परिजनों की शिकायत पर बुधवार को जेल अधीक्षक, जेलर, जेल चिकित्सक और डिप्टी जेलर के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज घटना की जांच की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications