दिल्ली में नौ हरित क्षेत्र विकसित होंगे
दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने पौधारोपण अभियान की शुरूआत करते हुए कहा, "इन हरित क्षेत्रों के विकास से राजधानी में बढ़ रहे प्रदूषण को कम करने में मदद मिलेगी, वहीं हरित क्षेत्र भी बढ़ जाएंगे। दिल्ली में हरित क्षेत्रों की संख्या बढ़कर 32 हो जाएगी।"
मुख्यमंत्री ने कहा, "दिल्ली में हरित क्षेत्र पिछले 10 वर्षो में 26 स्क्वायर किलोमीटर से बढ़कर 320 किलोमीटर तक पहुंच चुका है।"
शहर में हरित क्षेत्र में हो रही बढोतरी का श्रेय शहर के लोगों को देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, "दिल्ली के नागरिकों की भागीदारी और सहयोग से ही ऐसा संभव हो सका है। दिल्ली के लोग पेड़ों के बचाव को लेकर काफी गंभीर हैं। लोग अपने आस-पास पेड़ों के काटे जाने पर तत्काल इसकी सूचना प्रशासन को देते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications