राष्ट्रमंडल से फिजी निलंबित
वेलिंग्टन, 2 सितम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रमंडल ने वर्ष 2010 में चुनाव के लिए तिथि का निर्धारण न कर पाने की वजह से फिजी को निलंबित कर दिया है।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक राष्ट्रमंडल महासचिव कमलेश शर्मा ने मंगलवार रात जारी बयान में कहा कि यह निर्णय बहुत अफसोस और दुख के साथ लिया गया।
शर्मा ने कहा, "दिसंबर, 2006 से फिजी में सैन्य सत्ता आने के बाद से राष्ट्रमंडल की ओर से वहां की अंतरिम सरकार से बातचीत करके ये प्रयास किए गए कि वहां संवैधानिक सरकार बहाल हो सके। परंतु अब तक ऐसा अब तक नहीं हो सका।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications