अंधेरा छा गया पर नहीं चला मुख्यमंत्री का पता (लीड-4)

मुख्यमंत्री के लापता होने पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी चिंता जाहिर की है। आंध्र प्रदेश के मुख्य सचिव ने कहा कि दोनों नेता राज्य सरकार के संपर्क में है।

केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदम्बरम ने नई दिल्ली में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि सुबह से लापता रेड्डी का पता लगाने के लिए रात भर पुलिस और अर्धसैनिक बलों का तलाशी अभियान जारी रहेगा लेकिन हेलीकॉप्टरों से तलाशी अभियान रात भर के लिए स्थगित कर दिया गया।

खराब मौसम के दौरान उड़ान भरने के बाद मुख्यमंत्री अपने हेलीकॉप्टर सहित बुधवार सुबह लगभग 9.35 बजे से ही लापता है। जिस क्षेत्र में उनके हेलीकॉप्टर को अंतिम बार देखा गया था वह राज्य के नक्सल प्रभावित इलाकों में है। आठ घंटे से भी अधिक देरी तक चले तलाशी अभियान के बाद भी देर शाम तक उनकी कोई सूचना नहीं मिल सकी।

चिदम्बरम ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि वन और राजस्व विभाग के अधिकारी कुर्नूल जिले में तलाशी अभियान में लगे हुए हैं। इसी जिले में अंतिम बार मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर को देखा गया था।

उन्होंने कहा , "पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवान उसी क्षेत्र की ओर आगे बढ़ रहे हैं। संभवत: वे कम से कम कुछ और घंटों तक तलाशी अभियान में लगे रहेंगे। हमें सुबह तक का इंतजार करना पड़ेगा।"

चिदम्बरम ने कहा, "हम उम्मीद करते हैं कि वह सकुशल होंगे। उनकी सलामती के लिए हम दुआ करते हैं।"

उधर, राज्य सरकार ने कहा है कि भारतीय वायु सेना के कम से कम पांच हेलीकाप्टर और एक निजी हेलीकॉप्टर, लापता हेलीकॉप्टर और उस पर सवार मुख्यमंत्री की तलाश में लगे हुए हैं।

साठ वर्षीय रेड्डी अपने विशेष सचिव के साथ हैदराबाद से करीब 588 किलोमीटर चित्तूर जा रहे थे। चित्तूर तमिलनाडु की सीमा से लगा हुआ है।

राज्य के वित्त मंत्री के. रोसियाह और मुख्य सचिव रामाकांत रेड्डी ने नाल्लामल्ला जंगल क्षेत्र के लोगों से तलाशी अभियान में सहयोग करने की अपील की है। इस जंगली क्षेत्र में ही कुर्नूल और आसपास के जिले स्थित हैं।

रेड्डी ने कहा कि सरकार बुधवार सुबह लगभग साढ़े नौ बजे से मुख्यमंत्री से संपर्क में नहीं है। "अभी तक मुख्यमंत्री के बारे में हमारे पास कोई सूचना नहीं है।"

उन्होंने कहा, "यह संभव है कि तेज हवा व भारी बारिश के कारण हेलीकॉप्टर किसी अज्ञात जगह पर उतर गया हो। यदि आप किसी अज्ञात जंगली क्षेत्र में उतरें हो तो वहां से बाहर निकलना काफी मुश्किल होता है।"

उन्होंने कुर्नूल के जंगली और अंदरूनी इलाकों में रहने वाले लोगों से तलाशी अभियान में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें कोई सूचना मिलती है तो कृप्या सरकार को जानकारी दें।

इस बीच राज्य सरकार ने नई दिल्ली में गृह और रक्षा मंत्रालयों को सचेत कर दिया है। मुख्य सचिव ने नई दिल्ली से क्षेत्र में मानवरहित विमान भेजने की मांग की है।

अधिकारियों का कहना है कि कुर्नूल नक्सल प्रभावित जिला है और जिले में ही कहीं हेलीकॉप्टर उतरा है।

उधर, नांदियाल से कांग्रेस सांसद एस. पी. वाई. रेड्डी ने एक तेलुगू टेलीविजन चैनल से कहा कि उन्हें अभी तक इस बारे में कोई सूचना नहीं मिली है कि मुख्यमंत्री कहां हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री आज सुबह 10.30 बजे चित्तूर जिले में जाने वाले थे, लेकिन उड़ान भरने के बाद उनके हेलीकॉप्टर से अचानक संपर्क टूट गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+