उच्च आíथक वृद्धि ही विदेश नीति का प्रमुख लक्ष्य : कृष्णा
कृष्णा ने कहा कि भारत ने एक ऐसी नीति अपनाई है जो उच्च आर्थिक वृद्धि देने और भारतीय व्यापार व उद्यम के लिए खासतौर से ज्ञान उद्योगों के क्षेत्र में बड़े अवसरों का सृजन करने के लिए एक सकारात्मक अंतर्राष्ट्रीय वातावरण और एक शांतिपूर्ण परिक्षेत्र सुनिश्चित कराती है।
कृष्णा ने अपने मंत्रालय के कामकाज पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा, "अपने कार्यकाल के प्रथम 100 दिनों के लिए विदेश मंत्रालय ने सभी वैश्विक ताकतों के साथ संवाद, साझेदारी व रणनीतिक आदान-प्रदान की चाह रखने वाली एक बहुआयामी नीति अपनाई है।"
अंतर्राष्ट्रीय संबंधों में आर्थिक कूटनीति के बढ़ते महत्व को रेखांकित करते हुए कृष्णा ने कहा कि विस्तृत कारोबार की तलाश, निवेश को आकर्षित करना, प्रौद्योगिकी का स्थानांतरण, ऊर्जा सुरक्षा और अन्य आर्थिक जरूरतें प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व में भारत की विदेश नीति की एक व्यापक अनिवार्यता बन गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications