अफगानिस्तान में खुफिया विभाग के उपप्रमुख सहित 22 की मौत (लीड-2)

अफगानिस्तान के खुफिया विभाग के उपप्रमुख अब्दुल्ला लाघमानी बुधवार को एक नई मस्जिद का उद्घाटन के लिए अपने गृहनगर पहुंचे थे। इसी दौरान आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा दिया।

समाचार एजेंसी डीपीए ने प्रांतीय गर्वनर के प्रवक्ता सैयद अहमद सफी ने कहा कि हमले में 18 नागरिकों और चार सरकारी कर्मचारियों की मौत हो गई।

सफी ने कहा कि हमले में प्रांतीय परिषद के प्रमुख लाघमानी और दो अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की भी मौत हो गई।

लोक स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता फरीद रहिद ने इससे पहले कहा था प्रांतीय अस्पताल में तीन महिलाओं और कुछ बच्चों के शव लाए गए हैं। उन्होंने कहा कि 40 घायलों को भी अस्पताल में लाया गया है।

तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि अब्दुल जाबर नाम के एक लड़ाके ने लाघमानी को निशाना बनाया, जब वह कई अन्य लोगों के साथ मस्जिद से बाहर निकल रहे थे।

मुजाहिद ने दावा किया कि इस हमले में 10 अन्य सरकारी अधिकारी भी मारे गए हैं।

यह आत्मघाती हमला देश की खुफिया शाखा राष्ट्रीय सुरक्षा निदेशालय (एनडीएस) के लिए एक प्रकार से चेतावनी है क्योंकि हाल ही में एनडीएस ने दावा किया था कि उसने पिछले दिनों तालिबान के हमले के प्रयासों को विफल किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+