इंडोनेशिया में भूकंप, 15 की मौत (लीड-2)
इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में भूकंप का तेज झटका महसूस किया गया और। भूकंप की वजह से लोग अपने घरों से बाहर निकल पड़े और चारों तरफ अफरातफरी मच गई।
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन विभाग के प्रियादी कारडोनो ने कहा कि तसिकमलाया में चार, सियानजुर में 10 और सुकबूमि में एक व्यक्ति की भूकंप की वजह से मौत हो गई।
उन्होंने कहा कि हमें आशंका है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि अभी कई अन्य इलाकों से पूरी जानकारी हासिल नहीं हो पाई है।
उन्होंने कहा कि भूकंप की वजह से दर्जनों लोग घायल हो गए और कई घर नष्ट हो गए। पश्चिमी जावा की राजधानी बाडुंग में एक कार्यालय भवन नष्ट हो गया हालांकि नुकसान की विस्तृत जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।
प्रशासन ने भूकंप आने के 45 मिनट बाद जब तेज तूफान नहीं आया तो सूनामी की चेतावनी को रद्द कर दिया गया।
एक भूगर्भ विज्ञानी ने बताया कि सूनामी आने की चेतावनी देने के 45 मिनट बाद इस चेतावनी को रद्द करने की घोषणा की गई। क्योंकि भूकंप के बाद यहां समुद्री लहरों मे ज्यादा हलचल नहीं देखी गई।
यह शक्तिशाली भूकंप 2 बजकर 55 मिनट पर आया जिसका केंद्र बिन्दु हिंद महासागर से 142 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में पश्चिमी जावा के ताशिकमलाया जिले के 30 किलोमीटर नीचे समुद्र तल में केन्द्रित था।
सूनामी की चेतावनी के बाद जकार्ता में लोग अपने अपने घरों से बाहर भागने लगे और उंची उंची इमारतों में रहने वाले लोगों में डर का माहौल पैदा हो गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications