बिहार में स्वाइन फ्लू का नया मामला नहीं
राज्य में अब तक 10 लोगों के नमूने जांच के लिए भेजे गये हैं जिसमें से नौ की जांच रिपोर्ट आ गयी हैं। अब तक एक मरीज में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई।
पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) के माइक्रोबॉयोलॉजी विभाग के डॉ़ विजय कुमार ने बुधवार को बताया कि आज एक व्यक्ति स्वाइन फ्लू की जांच के लिए यहां आया था जिनमें स्वाइन फ्लू का कोई भी लक्षण नहीं था। स्क्रीनिंग के बाद उसे वापस भेज दिया गया।
इधर, पीएमसीएच के स्वाइन फ्लू वार्ड के को-आर्डिनेटर डॉ़ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि यहां से अब तक राष्ट्रीय संचारी रोग संस्थान (एनआईसीडी) 10 नमूने भेजे गये हैं जिसमें से नौ नमूनों की जांच रिपोर्ट आ गयी है। इसमें सिर्फ एक मरीज में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। सिंह के मुताबिक 20 अगस्त को भेजे गये सिर्फ एक नमूने की जांच रिपोर्ट अब तक नहीं आयी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications