अफगानिस्तान में अफीम के उत्पादन में 10 प्रतिशत की गिरावट
समाचार एजेंसी डीपीए ने जारी रिपोर्ट के हवाले से बताया है कि अफगानिस्तान में अफीम की खेती के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले इलाके में भी 22 प्रतिशत की कमी आई है।
हालांकि अभी भी अफगानिस्तान दुनिया में सबसे अधिक अफीम का उत्पादन करने वाला देश है। अफगानिस्तान में 6,900 टन अफीम का उत्पादन होता है। गौरतलब है कि हेरोइन बनाने में अफीम का ही इस्तेमाल किया जाता है।
संयुक्त राष्ट्र ड्रग्स और अपराध (यूएनओडीसी) द्वारा बुधवार को जारी रिपोर्ट में बताया गया है कि विश्व में प्रतिवर्ष करीब 5,000 टन अफीम की मांग की जाती है।
रिपोर्ट में बताया है कि उत्पादन में गिरावट होना कोई अचरज की बात नहीं है। हालांकि इस वर्ष प्रति हेक्टर उत्पादन में 15 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
उत्पादन में सबसे ज्यादा गिरावट दक्षिणी प्रांत हेलमंद में हुई है जहां तालिबानी आंतकवादी सबसे अधिक सक्रिय हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications