मध्य प्रदेश में स्वाइन फ्लू का नया मामला नहीं
प्रदेश में अब तक स्वाइन फ्लू के 81 संदिग्ध मामले सामने आए है। जिनमें से 46 के नमूनों की जांच रिपोर्ट आई है। इन जांच रिपोटोर्ं से चार मरीजों के रोग ग्रसित होने की पुष्टि हुई है और 42 नमूनों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। रोग ग्रसित चार में से तीन मरीज राजधानी भोपाल और एक इंदौर का है।
स्वाइन फ्लू कन्ट्रोल रुम के चिकित्सक डॉ़ सी़ एम़ त्रिपाठी ने बुधवार को आईएएनएस को बताया कि आज प्रदेश में एक भी नया मामला सामने नहीं आया और न ही कोई जांच रिपोर्ट आई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications