विकास ही कांग्रेस का प्रमुख एजेंडा : सोनिया गांधी
कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी के मुखपत्र 'कांग्रेस संदेश' के ताजा अंक में लिखा है, "लोकसभा चुनाव से यदि हमें कोई सीख मिली है तो वह यह है कि साथ मिलकर जनता के विकास के लिए काम करना। भविष्य में भी हमारा यही एजेंडा होना चाहिए।"
लोकसभा चुनाव के परिणामों से उत्साहित कांग्रेस अध्यक्ष ने महाराष्ट्र, हरियाणा और अरुणाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने की उम्मीद जताई।
उन्होंने कहा, "कड़ी मेहनत से हम इन राज्यों में विजयी बन कर उभरेंगे, इसमें मुझे तनिक भी संदेह नहीं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications