दलाई लामा को ताइवान दौरे पर राजनीति से दूर रहने की सलाह
दलाई लामा के एक प्रतिनिधि ने ताइपे में बताया कि बुधवार को दोपहर से लेकर शुक्रवार की सुबह तक यहां पर कोई सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया।
दलाई लामा के कैथोलिक कार्डिनल शान कोउ शी के साथ दक्षिणी ताइवान में बुधवार की सुबह एक धार्मिक प्रार्थना सभा में भाग लेकर बुधवार दोपहर तक वापस ताइवान लौटने का कार्यक्रम है।
चीन के विरोध को देखते हुए ताईवान ने दलाई लामा की दूसरी प्रार्थना सभा को रदद कर दिया। कार्यक्रम के मुताबिक यह प्रार्थना सभा बुधवार दोपहर ताईपे के बाहर एक स्टेडियम में आयोजित की गई थी।
मंगलवार को ताइवान की सत्ताधारी चाईनीज नेशनलिस्ट पार्टी के महासचिव ने दलाई लामा से अपने इस दौरे के दौरान राजनीतिक गतिविधियों से दूर रहने की प्रार्थना की है।
गौरतलब है कि दलाई लामा को इस सप्ताह ताइवान आमंत्रित किया गया था, जहां पर टाईफून तूफान की वजह से भूस्खलन और बाढ़ के कारण 700 लोग मारे गये थे। उनकी याद में ही यहां प्रार्थना सभा आयोजित की गई थी।
अपनी इस यात्रा के दौरान दलाई लामा ने तूफान प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया, जहां पर पीड़ित लोगों के लिए प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications