रात भर चलेगा तलाशी अभियान : चिदम्बरम
चिदम्बरम ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि वन और राजस्व विभाग के अधिकारी कुर्नूल जिले में तलाशी अभियान में लगे हुए हैं। इसी जिले में अंतिम बार मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर को देखा गया था।
उन्होंने कहा , "पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवान उसी क्षेत्र की ओर आगे बढ़ रहे हैं। संभवत: वे कम से कम कुछ घंटों तक तलाशी अभियान में लगे रहेंगे। हमें सुबह तक का इंतजार करना पड़ेगा।"
चिदम्बरम ने कहा, "हम उम्मीद करते हैं कि वह सकुशल होंगे। उनकी सलामती के लिए हम दुआ करते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications