वृद्घ महिला की आंखें फोड़ने की कोशिश
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बरोरिया पुलिस चौकी के रोंडा गांव में रहने वाली पानबाई (70 वर्ष ) के घर में पूरन खंगार चोरी की नीयत से घुसा था। पूरन ने पानबाईके पैर से पायल उतारी और एक हजार रुपए निकाल लिए। तभी पानबाई जाग गई और उसने पूरन को पहचान लिया।
पानबाई ने चिल्लाने की कोशिश की तो पूरन ने पहले उसका गला दबाया और दोनों आंखों में गहरी चोट पहुंचा दी। पानबाई की दोनों आंखों में गहरी चोट है और खून बह रहा है। सागर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तिलक सिंह ने बुधवार को आईएएनएस को बताया है कि आंखों में चोट है मगर वे फूटी नहीं है पुलिस ने आरोपी पूरन खंगार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मालूम हो कि तीन दिन पहले ही सागर के बंडा थाने में एक व्यक्ति की पुरानी रंजिश को लेकर आंखें फोड़ दी गई थीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications