हमले में पाकिस्तानी मंत्री घायल, वाहन चालक की मौत (लीड-2)
समाचार एजेंसी ऑनलाइन ने खबर दी है कि मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए हमलावरों ने काजमी के वाहन पर हमला कर दिया। हमले में वाहन चालक मुहम्मद यूनिस की मौत हो गई और काजमी व उनके दो अंगरक्षक घायल हो गए।
काजमी को पैर में गोली लगी है, जबकि यूनिस को भी चार गोलियां लगी हैं। यह घटना जी-6 सेक्टर नामक इलाके में घटी।
घायल काजमी को तत्काल पॉली क्लीनिक अस्पताल ले जाया गया। समाचार एजेंसी ऑनलाइन के अनुसार हमले के बाद हमलावर फरार हो गए।
अस्पताल के अधिकारियों ने कहा है कि ऑपरेशन के बाद काजमी खतरे से बाहर हो गए हैं।
वकारुल हसन नामक एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, "चार बंदूकधारी दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए थे। फरार होने से पहले उन्होंने राइफल और पिस्तौल से गोलियां बरसाईं।"
किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी अभी नहीं ली है। काजमी उदारवादी मुसलमान माने जाते हैं और वह अक्सर तालिबान की आलोचना करते रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications