चंद्रयान मिशन को लेकर अमेरिकी वैज्ञानिक की ढुलमुल राय
इसरो द्वारा प्रायोजित एक सम्मेलन के दौरान मीडिया के साथ एक अनौपचारिक बातचीत में अमेरिकी वैज्ञानिक कार्ले पीटर्स ने कहा, "मैं समझती हूं कि यह मिशन पूरी तरह सफल रहा। हमने जो सफलता पाई है, वह असाधारण है। मुझे इस मिशन से जुड़े होने पर गर्व है।" अमेरिका के ब्राउन विश्वविद्यालय में नासा से सहयोग से संचालित स्पेक्ट्रोलॉजी केंद्र की विज्ञान प्रबंधक कार्ले ने कहा कि चंद्रयान ने कई अहम जानकारी मुहैया कराई है जो चांद की बनावट को समझने में काम आएगी।
एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यह मिशन अपना अंतिम लक्ष्य हासिल नहीं कर पाया। जब उनसे इसरो प्रमुख जी.माधवन नायर के उस बयान के बारे में पूछा गया जिसमें उन्होंने मिशन को 95 फीसदी सही बताया था तो कार्ले ने कहा कि मैं इस तरह का दावा करना नहीं चाहती। उल्लेखनीय है कि कार्ले भी चंद्रयान मिशन से जुड़ी हुई थीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications