मलेशियाई अदालत ने हत्या की आरोपी भारतीय महिला को बरी किया
दो बच्चों की मां सेल्वी ने अपनी मालकिन जी. राजम की हत्या करने का आरोप स्वीकार कर लिया था। जिस महिला की उसने हत्या की थी, वह भी भारतीय मूल की थी। अदालत ने सेल्वी की सजा बढ़ाने की अभियोजन पक्ष की दलील को ठुकराते हुए कहा कि सेल्वी ने आत्मरक्षार्थ यह कदम उठाया था।
दोनों महिलाओं के बीच पैसे को लेकर विवाद हुआ था। यह वाकया नवंबर 2003 का है। अदालत ने अपने फैसले में कहा कि सेल्वी ने सोची समझी रणनीति के तहत इस कांड को अंजाम नहीं दिया था, बल्कि उसे मजबूर होकर ऐसा कदम उठाना पड़ा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications