'मिस इंडिया ट्रांसजेंडर' का आयोजन चेन्नई में
इस सौंदर्य प्रतियोगिता को कराने के लिए आगे आई संस्था-इंडियन कम्यूनिटी वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन (आईसीडब्ल्यूओ) के संस्थापक सचिव ए.जे. हरिहरन ने बताया कि किन्नरों को समाज में तुच्छ समझा जाता है और यही कारण है कि उनका मजाक भी उड़ाया जाता है।
इस प्रतियोगिता में देश भर से लगभग 150 किन्नरों के शामिल होने के आसार हैं। इसी कार्यक्रम के दौरान 'मिस ब्यूटीफुल आइज', 'मिस ब्यूटीफुल हेअर' और 'मिस ब्यूटीफुल स्किन' प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा।
हरिहरन ने बताया कि इस कार्यक्रम को देखने के लिए 2000 लोगों के पहुंचने के आसार हैं। इनमें से 500-1000 किन्नर होंगे।
कार्यक्रम के आयोजन में होने वाले खर्च के लिए आईसीडब्ल्यूओ दूसरी गैर सरकारी संस्थाओं और एड्स नियंत्रण कार्यक्रम में शामिल देश की नामी संस्थाओं के साथ बातचीत कर रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications