शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 84 अंक गिरा (राउंडअप)
मुंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 83.73 अंकों यानी 0.54 फीसदी की गिरावट के साथ 15,482.05 अंक पर बंद हुआ।
इससे पहले कारोबार की शुरुआत में सेंसेक्स 69.14 अंकों की गिरावट के साथ 15482.05 अंक पर खुला। सेंसेक्स 15,628.10 के ऊपरी और 15,392.68 के निचले स्तर तक पहुंचा।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट दर्ज की गई। मिडकैप सूचकांक 39.46 अंक लुढ़ककर 5,758.03 पर बंद हुआ जबकि स्मॉल कैप 22.15 अंक गिरकर 6,869.02 पर बंद हुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के संवेदी सूचकांक निफ्टी में 17.00 अंकों यानी 0.37 फीसदी की गिरावट आई और यह 4608.35 अंक पर बंद हुआ।
निफ्टी बुधवार की सुबह 4624 अंक पर खुला और कारोबार के दौरान इसने 4650.45 के ऊपरी और 4576.60 के निचले स्तर तक पहुंचा।
शेयर बाजार में बुधवार को कुल मिलाकर नकारात्मक रुख रहा। 1163 शेयरों में तेजी रही और 1601 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। 82 शेयरों के भाव अपरिवर्तित रहे।
बुधवार को रिलायंस कम्युनिकेशन में 4.56, हिंदुस्तान यूनिलीवर में 2.01, हीरो होंडा में 1.4 और टीसीएस में 1.19 फीसदी की तेजी दर्ज की गई।
गिरावट वाले प्रमुख शेयरों में स्टरलाइट, भेल, जयप्रकाश एसोसिएट्स, मारुति सुजुकी शामिल रहे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications