ईयू के वित्त मंत्रियों ने बोनस संस्कृति पर निशाना साधा
स्वीडन के वित्त मंत्री एंडर्स बोर्ग ने वित्त मंत्रियों की बैठक में कहा, "बैंकर बोनस संस्कृति को बढ़ावा देने में लगे हैं। वे बोनस का जश्न मनाने में लगे हैं, जबकि दुनिया वित्तीय संकट का सामना कर रही है। इस संस्कृति का हर हालत में अंत होना चाहिए।" इस बैठक को जी-20 शिखर सम्मेलन की तैयारी से जोड़कर देखा जा रहा है।
कई यूरोपीय बैंकों पर अपने अधिकारियों को भारी-भरकम यात्रा बोनस देने का आरोप है। खासकर, फ्रांस में यह परिपाटी ज्यादा मजबूत रही है। मंत्रियों का मानना है कि यह समय वित्तीय अनुशासन का है, न कि बोनस पर पानी की तरह पूंजी बर्बाद करने का। फ्रांस की वित्त मंत्री क्रिस्टीन लगार्डे ने कहा, "हमने इस सिलसिले को कमजोर करने के लिए कुछ सख्त प्रस्ताव तैयार किए हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications