फिरोजाबाद से मुलायम ने पुत्रवधु को मैदान में उतारा
सपा महासचिव रामगोपाल यादव ने बुधवार को यह घोषणा की। पार्टी में परिवारवाद को बढ़ावा दिए जाने के बारे में पूछे जाने पर रामगोपाल यादव ने कहा, "मुलायम सिंह यादव के परिवार के सभी सदस्य सपा के आजीवन सदस्य हैं।"
मुलायम के बेटे अखिलेश यादव के त्यागपत्र के बाद यह सीट खाली हुई थी। अखिलेश फिरोजाबाद के साथ-साथ कन्नौज से भी लोकसभा का चुनाव जीत गए थे।
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने फिल्म अभिनेता राज बब्बर को फिरोजाबाद से अपना उम्मीदवार बनाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications