वैश्विक व्यापार वार्ता की मेजबानी के लिए नई दिल्ली तैयार
बैठक की मेजबानी वाणिज्य मंत्री आनंद शर्मा करेंगे। इसमें 153 सदस्यों वाले विश्व व्यापार संगठन(डब्ल्यूटीओ)के महानिदेशक पास्कल लेमी, अमेरिकी वाणिज्य प्रतिनिधि रॉन क्रिक और ब्राजील के विदेश वाणिज्य मंत्री सेलसो एमोरिम शामिल होंगे।
बैठक के संबंध में वाणिज्य सचिव राहुल खुल्लर ने पत्रकारों से कहा, "इस बैठक का मकसद केवल बातचीत का मंच उपलब्ध कराना नहीं है। हम इसे दोहा वार्ता को फिर शुरू करने की प्रतिबद्धता से जोड़ेंगे।"
"बैठक वार्ता के लिए एक समयसारिणी तैयार कर उसके मुताबिक काम करने पर केंद्रित होगी।"
इस बैठक के नतीजों का इस माह पीटर्सबर्ग में होने वाली जी-20 देशों की बैठक पर गहरा असर पड़ेगा। जी-20 बैठक की मेजबानी अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा करेंगे। बैठक में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी भाग लेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications