इंडोनेशिया ने भूकंप के बाद सूनामी की आशंका को खारिज किया (लीड-1)
एक भूगर्भ विज्ञानी ने बताया कि सूनामी आने की चेतावनी देने के 45 मिनट बाद इस चेतावनी को रदद करने की घोषणा की गई। क्योंकि भूकंप के बाद यहां समुद्री लहरों मे ज्यादा हलचल नही देखी गई।
यह शक्तिशाली भूकंप 2 बजकर 55 मिनट पर आया जिसका केंद्र बिन्दु हिंद महासागर से 142 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में पश्चिमी जावा के ताशिकमलाया जिले के 30 किलोमीटर नीचे समुद्र तल में केन्द्रित था।
सूनामी की चेतावनी के बाद जकार्ता में लोग अपने अपने घरों से बाहर भागने लगे और उंची उंची इमारतो में रहने वाले लोगों में डर का माहौल पैदा हो गया।
संयुक्त राज्य के सर्वे के अनुसार इस भूकम्प की तीव्रता 7.4 आंकी गयी। बताया जाता है कि पश्चिमी जावा के अलग -अलग शहरों के साथ कई जिलों में इस शक्तिशाली भूकंप के कारण लोगों में डर का माहौल पैदा हो गया ।
डेटिक डॉट काम आन लाइन न्यूज सर्विस को शक्तिशाली भूकंप के बारे में एक व्यक्ति लिया अमालिया ने बताया कि, यहां सभी लोगों में भय का माहौल है। मुझे भी ऐसा लगा कि छत गिर रही है।
मेट्रो टीवी के हवाले से बताया गया कि भूकंप से पश्चिमी जावा के सिंजुर जिले में कई घरों को क्षति पहुंची है लेकिन अभी तक इसमें किसी के हताहत होने का समाचार नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications