पाकिस्तानी अदालत ने कदीर खान पर फिर लगाया प्रतिबंध
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक लाहौर उच्च न्यायालय की एक एकल खंडपीठ ने शुक्रवार को सरकार को आदेश दिया था कि वह खान के बाहर निकलने पर किसी भी तरह के प्रतिबंध हटा ले। खान ने सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया था कि उन्होंने ईरान, उत्तर कोरिया और लीबिया के साथ गुप्त परमाणु जानकारियों को साझा किया था लेकिन उसके बाद वह अपने बयान से पलट गए थे।
सरकार ने अदालत के फैसले के खिलाफ उसी अदालत में अपील की थी।
एआरवाइ्र टेलीविजन चैनल ने खबर दी है कि लाहौर उच्च न्यायालय की एक दो सदस्यीय खंडपीठ ने बुधवार को अदालत के पूर्व के फैसले को स्थगित करते हुए मामले की सुनवाई 15 सितंबर तक स्थगित कर दी।
खान, सरकार और सुरक्षा एजेंसियों सहित सभी पक्षों को अपनी स्थिति स्पष्ट करने के लिए नोटिस जारी कर दिया है।
चैनल ने खबर दी है कि अदालत के बुधवार के फैसले के बाद खान के बंगले के चारों ओर सुरक्षा चौकसी बढ़ा दी गई है।
खान के वकील और सरकारी प्रवक्ता इस मामले पर टिप्पणी के लिए तत्काल उपलब्ध नहीं हो पाए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications