पाक मंत्री हमले में घायल, गिलानी ने दिए जांच के आदेश (लीड-1)
प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। 'जियो टीवी' ने खबर दी है कि मंत्री को उस समय निशाना बनाया गया जब वह मेलोडी मार्केट से गुजर रहे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों ने मंत्री को निशाना बनाया।
समाचार एजेंसी डीपीए ने जमील अहमद नाम के एक प्रत्यक्षदर्शी के हवाले से बताया, "गोलीबारी के बाद बंदूकधारी ने अपनी राइफल सड़क पर ही फेंक दी और मोटरबाइक से वहां से फरार हो गया।"
वाहन चालक मोहम्मद यूनिस की मौके पर ही मौत हो गई और वाहन एक पेड़ से जा टकराया।
हमलावरों की ओर से की गई अंधाधुंध गोलीबारी में मंत्री का सुरक्षाकर्मी भी घायल हो गया। काजमी को अस्तपताल ले जाया गया है।
हमले की जिम्मेदारी तत्काल किसी ने नहीं ली है लेकिन काजमी उदारवादी मुस्लिम माने जाते हैं और वह अक्सर तालिबान की आलोचना करते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications