दिग्विजय पर लाठीचार्ज के विरोध में कई जगह प्रदर्शन

बिजली सहित अन्य समस्याओं को लेकर राजगढ़ में ज्ञापन सौंपने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर मंगलवार को पुलिस ने लाठियां बरसाई थी। इस लाठीचार्ज में दिग्विजय सिंह सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता घायल हुए थे। इसके विरोध में युवक कांग्रेस ने बुधवार को पूरे प्रदेश में प्रदर्शन का ऐलान किया था।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जब न्यू मार्केट क्षेत्र में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री का पुतला जलाने की कोशिश की तभी उनकी भाजपा कार्यकर्ताओं से भिंड़त हो गई। पुलिस ने स्थिति को संभालने के लिए लाठीचार्ज किया।

इसी तरह जबलपुर में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर प्रदर्शन के दौरान लाठियां बरसाई गईं। लाठीचार्ज में कई कार्यकर्ता घायल हुए। इन्दौर, गुना, शिवपुरी और सतना में भी कार्यकर्ताओं ने लाठीचार्ज के खिलाफ प्रदर्शन किया ।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+