तूफान के चलते मेक्सिको का शहर खाली कराने की कवायद शुरू

समाचार एजेंसी ईएफई के मुताबिक समुद्री तूफान जिमेना पांच प्वाइंट वाले साफिर-सिम्पसन मानक पर चौथी श्रेणी का तूफान है।

बाजा कैलीफोर्निया सुर सरकार के सचिव लुईस आर्मेडो डियाज ने मंगलवार को कहा, "लास काबोस, खासतौर पर सेन जोस डेल काबो और काबो सेन लुकास में कई परिवारों के लिए अस्थाई शरणस्थल बना दिए गए हैं। अभी हमें ला पाज शहर को खाली कराने के निर्देशों का इंतजार है।"

डियाज के मुताबिक बाजा कैलीफोर्निया में कुल 159 शरणस्थल बनाए गए हैं, जहां 29,000 लोगों को रखा जा सकता है।

अमेरिका के नेशनल हरिकेन सेंटर के मुताबिक अंतर्राष्ट्रीय समयानुसार मंगलवार सुबह 3 बजे तूफान का केंद्र काबो सेन लुकास से 225 किमी दूर दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में स्थित था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+