राजशेखर रेड्डी की सुरक्षा को लेकर प्रधानमंत्री व सोनिया चिंतित
बुधवार सुबह 9.30 बजे के बाद से मुख्यमंत्री से कोई संपर्क नहीं हो पाया है। कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने यहां कहा कि प्रधानमंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष, मुख्यमंत्री कार्यालय से संपर्क में बने हुए हैं। उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है। भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टरों को तलाशी अभियान के लिए रवाना कर दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications