दिल्ली में इमारत ढहने से 2 मरे
अधिकारी ने बताया कि पूर्वी दिल्ली में शाहदरा के रामनगर इलाके में देर रात करीब 2.30 बजे एक निर्माणाधाीन इमारात ढह गई। हादसे में दिल्ली नगर निगम के दो श्रमिकों कलीम और खुर्शीद की मौत हो गई।
एक अधिकारी ने बताया ,"राहत कार्य जारी है। सभी घायलों को गुरू तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।"
इस बीच निगम आयुक्त के.एस.मेहरा ने मुख्य सतर्कता अधिकारी को इमारत ढहने के हादसे की मुकम्मल जांच करने और तीन दिन के भीतर रिपोर्ट दाखिल करने के निर्देश दिए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications