मुख्यमंत्री राजशेखर रेड्डी के बारे में कोई जानकारी नहीं (लीड-2)

राज्य मुख्य सचिव रामाकांत रेड्डी ने कहा कि सरकार आज सुबह 9.45 बजे से मुख्यमंत्री से संपर्क में नहीं है।

मुख्य सचिव ने पत्रकारों से कहा कि भारतीय वायु सेना, राज्य सरकार के साथ-साथ निजी हेलीकॉप्टर कुर्नूल जिले में मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर की तलाश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, "अभी तक मुख्यमंत्री के बारे में हमारे पास कोई सूचना नहीं है।"

उन्होंने कहा, "यह संभव है कि तेज हवा व भारी बारिश के कारण हेलीकॉप्टर किसी अज्ञात जगह पर उतर गया हो। यदि आप किसी अज्ञात जंगली क्षेत्र में उतरें हो तो वहां से बाहर निकलना काफी मुश्किल होता है।"

उन्होंने कुर्नूल के जंगली और अंदरूनी इलाकों में रहने वाले लोगों से तलाशी अभियान में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें कोई सूचना मिलती है तो कृप्या हमें बताएं।

इससे पहले राज्य के सामाजिक कल्याण मंत्री पी. सुभाष चंद्र बोस ने कहा था कि मुख्यमंत्री सुरक्षित हैं लेकिन पुलिस अधिकारी यह पता नहीं लगा पाए हैं कि वह कहां हैं।

उन्होंने इस पर जोर दिया कि हेलीकॉप्टर में सवार मुख्यमंत्री, उनके विशेष सचिव और दो पायलट सुरक्षित हैं।

इस बारे में विस्तृत जानकारी देने से इंकार करते हुए बोस ने कहा, "हमारे पास सूचना है कि मुख्यमंत्री सुरक्षित हैं।"

अधिकारियों का कहना है कि कुर्नूल नक्सल प्रभावित जिला है और जिले में ही कहीं हेलीकॉप्टर उतरा है।

उधर, कांग्रेस सांसद नंदीयाल एस. पी. वाई. रेड्डी ने एक तेलुगू टेलीविजन चैनल से कहा कि उन्हें अभी तक इस बारे में कोई सूचना नहीं मिली है कि मुख्यमंत्री कहां हैं।

मुख्यमंत्री आज सुबह 10.30 बजे चित्तूर जिले में जाने वाले थे, लेकिन उड़ान भरने के बाद उनके हेलीकॉप्टर से अचानक संपर्क टूट गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+