बिहार में बाढ़ से 55 प्रखंडों के लोग प्रभावित

पटना, 2 सितंबर (आईएएनएस)। नेपाल तथा बिहार के बाढ़ प्रभावित जिलों में हो रही बारिश के कारण राज्य के कई नये क्षेत्रों में बाढ़ का पानी घुस गया है। राज्य के बाढ़ प्रभावित प्रखंडों की संख्या 55 हो गई है जबकि इससे करीब 20 लाख की आबादी प्रभावित हुई है। अपुष्ट खबरों के मुताबिक अब तक बाढ़ से मरने वालों की संख्या करीब 50 बताई जा रही है।

बाढ़ प्रभावित दरभंगा जिले में पलनी बांध के टूट जाने के कारण बेनीपुर प्रखंड के कई इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया है। बिरौल अनुमंडल में भी पानी के नये क्षेत्रों में फैलने की सूचना है।

आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकरी के मुताबिक मधुबनी, दरभंगा, कटिहार, पूर्णिया, समस्तीपुर, सुपौल, किशनगंज, मुजफ्फरपुर तथा सीतामढ़ी जिले के 55 प्रखंडों की 472 ग्रामपंचायतों के 1360 गांवों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। उन्होंने बताया कि जहां सीतामढ़ी जिले के दो प्रखंडों में बाढ़ का पानी घुस गया है वहीं मुजफ्फरपुर जिले के तीन प्रखंडों में बाढ़ के पानी ने तबाही मचायी है। इसी तरह मधुबनी जिले के नौ प्रखंडों में तो दरभंगा और सुपौल जिले के क्रमश: 17 और पांच प्रखंडों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर चुका है। सहरसा जिले के पांच प्रखंड, पूर्णिया जिले के चार, किशनगंज के छह, अररिया के चार तथा समस्तीपुर जिले के एक प्रखंड में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है।

उन्होंने बताया कि बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में 1301 सरकारी और निजी नावों का परिचालन किया जा रहा है। इन जिलों में छह राहत शिविर चलाये जा रहे हैं जिनमें 5755बाढ़ प्रभावितों को रखा गया है। अधिकारी के अनुसार अब तक बाढ़ पीड़ितों के बीच 4511 क्विंटल खाद्यान्न तथा 8़13 लाख रुपए बांटे गये हैं।

विभाग के मुताबिक बाढ़ से करीब 20 लोगों की मौत हुई है परंतु अपुष्ट खबरों के मुताबिक अब तक बाढ़ से मरने वालों की संख्या 50 से ज्यादा बतायी जा रही है। खबरों के मुताबिक जहां दरभंगा में बाढ़ के कारण 15 लोगों की मौत हुई है वहीं पूर्णिया में 18, सीतामढ़ी में एक, मुजफ्फरपुर में नौ, मधुबनी में तीन लोगों की मौत हो चुकी है। इसी तरह किशनगंज जिले में तीन तथा कटिहार जिले में पांच लोगों की बाढ़ के कारण मौत हो चुकी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+