सेंसेक्स में 84 अंकों की गिरावट (लीड-1)
इससे पहले मुंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स ने 69.14 अंकों की गिरावट के साथ 15482.05 अंकों पर कारोबार की शुरुआत की। सेंसेक्स ने 15,628.10 के ऊपरी और 15,392.68 के निचले स्तर तक कारोबार किया।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट दर्ज की गई। मिडकैप सूचकांक 39.46 अंक लुढ़ककर 5,758.03 पर बंद हुआ जबकि स्मॉल कैप 22.15 अंक गिरकर 6,869.02 पर बंद हुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के संवेदी सूचकांक निफ्टी में भी 17.00 अंकों की गिरावट आई और कारोबार के दौरान यह 4650.45 के ऊपरी और 4576.60 के निचले स्तर तक कारोबार किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications