विस्फोट में अफगानिस्तान के खुफिया विभाग के उपप्रमुख का निधन (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए को एक अधिकारी ने नाम उजागर नहीं करने के अनुरोध के साथ बताया कि अफगानिस्तान के खुफिया विभाग के उप प्रमुख अब्दुल्ला लाघमानी बुधवार सुबह अपने पैतृक नगर गए थे। तभी भीड़ में मौजूद एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को विस्फोट से उड़ा दिया।
उन्होंने बताया, "हां, हमारी जानकारी के मुताबिक हमले में लाघमानी मारे गए।"
तालिबान के प्रवक्ता जबिउल्लाह मुजाहिद ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि अब्दुल जाबर नाम के एक लड़ाके ने लाघमानी को निशाना बनाया जब वह कई अन्य लोगों के साथ मस्जिद से बाहर निकल रहे थे।
मुजाहिद ने दावा कि इस हमले में 10 अन्य सरकारी अधिकारी भी मारे गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications