मारा गया हकीमुल्लाह!
इस्लामाबाद, 2 सितम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तानी सुरक्षा बलों का मानना है कि तहरीक-ए तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) का नया सरगना हकीमुल्लाह महसूद मारा जा चुका है। यह जानकारी बुधवार को एक मीडिया रिपोर्ट में दी गई।
पाकिस्तान के एक टीवी चैनल ने खुफिया सूत्रों के हवाले से कहा कि वह कुछ समय पहले मारा जा चुका है और हाल में समाचार चैनलों से बात करने वाला उसका हमशक्ल भाई है।
समाचार एजेंसी ऑनलाइन ने खबर दी है कि अस्थायी तौर पर टीटीपी की कमान संभालने के लिए हकीमुल्लाह के भाई को अफगानिस्तान से बुलाया गया है।
चैनल ने कहा है कि सुरक्षा बल दक्षिणी वजीरिस्तान में तालिबान के खिलाफ एक बड़ा अभियान शुरू करने की तैयारी में हैं।
हकीमुल्लाह को गत पांच अगस्त को अमेरिकी ड्रोन हमले में बैतुल्लाह महसूद के मारे जाने के बाद संगठन का सरगना बनाया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications