स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी ने की आत्महत्या
पुलिस ने बताया कि दक्षिणी दिल्ली के लोधी कॉलनी इलाके के प्रगति विहार हॉस्टल में एम. पी. सिंह (49) का शव सुबह 9.30 बजे मिला। सिंह भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) में उप निदेशक के पद पर थे।
एक पुलिस के अधिकारी ने बताया, "पहली नजर में ऐसा लगता है कि सिंह ने आत्महत्या की है। उन्होंने बताया कि ऐसी जानकारी मिली है कि सिंह पिछले कुछ दिनों से अवसाद से ग्रस्त थे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे


Click it and Unblock the Notifications