नौकर ने की खुदकुशी
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिणी दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके के फेस 2 में विजय सिंह विश्नोई के घर काम करने वाला जामुन का शव पहले तले पर पखे से लटके हुए मिला। जामुन बिहार का रहने वाला बताया जाता है।
एक अधिकारी ने बताया, "जामुन को पिछले महीने ही विश्नोई के परिवार वालों ने रखा था। घटना के बारे में जानकारी विश्नोई के परिवार वालों को सुबह मिली।"
पुलिस के मुताबिक पहली नजर में यह एक आत्महत्या का मामला लगता है। हत्या के कारणों के बारे में जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे


Click it and Unblock the Notifications