अफगानिस्तान में आत्मघाती हमला
काबुल, 2 सितम्बर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के पूर्वी लाघमान सबूे में एक आत्मघाती हमलावर ने उस समय विस्फोट कर दिया जब एक वरिष्ठ खुफिया अधिकारी कबायली बुजुर्गो से भेंट करने आए थे।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार विस्फोट सुबह 11 बजे सूबे की राजधानी मेहतरलेन में हुआ।
समाचार चैनल अरियाना के अनुसार हमला उस समय हुआ जब वरिष्ठ खुफिया अधिकारी अब्दुल्ला लाघमानी कबायली बुजुर्गों से मुलाकात करने क्षेत्र में आए थे।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इस विस्फोट में हमलावर मारा गया ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications