मुशर्रफ के खिलाफ न्यायालय की अवमानना की याचिका दाखिल
इस्लामाबाद, 2 सितम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान में वर्ष 2007 में आपातस्थिति लागू करने के लिए पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के खिलाफ बुधवार को सर्वोच्च न्यायालय में न्यायालय की अवमानना की याचिका दाखिल की गई।
इस्लामाबाद के अनवर-उल-हक नाम के एक चिकित्सक बुधवार को दाखिल इस याचिका में कहा कि मुशर्रफ ने तीन नवंबर 2007 को देश में आपात स्थिति लागू कर संविधान तथा सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का उल्लंघन किया था।
याचिकाकर्ता ने सुझाव दिया है कि मुशर्रफ को इंटरपोल के माध्यम से स्वदेश लाया जाना चाहिए।
इस्लामाबाद पुलिस ने गत 10 अगस्त को इस्लामाबाद के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश मोहम्मद अकमल खान के आदेश पर मुशर्रफ के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया था। खान ने यह आदेश वकील मोहम्मद असलम घुमान की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया।
सर्वोच्च न्यायालय ने गत 29 जुलाई को व्यवस्था दी थी कि आपात स्थिति लागू करने का फैसला असंवैधानिक और गैर-कानूनी था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications