नक्सली इलाकों में स्कूल निर्माण के लिए 94 करोड़ रुपये की मांग
एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "मुख्यमंत्री रमन सिंह ने जनजातीय मामलों के केंद्रीय राज्य मंत्री कांतिलाल भूरिया से मंगलवार को राज्य सचिवालय में हुई मुलाकात के दौरान यह मांग की।" अधिकारी ने बताया कि सिंह ने इस बारे में केंद्रीय मंत्री को ज्ञापन भी सौंपा।
सिंह ने कहा कि राज्य में कुल 218 आश्रम स्कूल भवनों के निर्माण, जनजाति गरीब बेरोजगार युवाओं को रोजगारमुख प्रशिक्षण और उनके लिए घरों के निर्माण के लिए केंद्रीय सहायता की जरूरत है।
गौरतलब है कि जनजाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित आश्रम स्कूल आवसीय होते है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications