अंतरिक्ष यात्रियों ने आईएसएस से अमोनिया टैंक को अलग किया
जॉन 'डैनी' ओलिवास और निकोल स्टॉट अंतर्राष्ट्रीय समयानुसार रात 9.49 बजे आईएसएस से बाहर निकले। उनकी योजना साढ़े छह घंटे तक अंतरिक्ष में चहल कदमी की थी।
अंतरिक्ष यात्रियों द्वारा चहल कदमी के दौरान हटाने वाली यह सबसे बड़ी वस्तु है। यह टैंक 816 किमी का था। अंतरिक्ष केंद्र से गर्मी को बाहर निकालने के लिए इसका उपयोग किया जाता है।
गुरुवार को होने वाली दूसरी चहल कदमी के दौरान ओलिवास और स्वीडन के अंतरिक्ष यात्री क्रिस्टर फग्लिसेंग इस टैंक की जगह पर नया अनोनिया टैंक स्थापित करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications